30 मार्च 2015 - 17:51
वार्ता में अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ: ईरान

ईरान के उच्च परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास इराकची ने लोज़ान परमाणु वार्ता के बारे में ईरान के टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि विभिन्न स्तरों पर विस्तृत बातचीत अंजाम पाई हैं और गुट 5+1 के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ के विदेश नीति के प्रमुख के आगमन से बातचीत ने ज़्यादा गंभीर रूप धारण कर लिया है।

अबनाः ईरान के उच्च परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास इराकची ने लोज़ान परमाणु वार्ता के बारे में ईरान के टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि विभिन्न स्तरों पर विस्तृत बातचीत अंजाम पाई हैं और गुट 5+1 के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ के विदेश नीति के प्रमुख के आगमन से बातचीत ने ज़्यादा गंभीर रूप धारण कर लिया है। अब्बास इराकची ने कहा अभी तक कोई समझौता नहीं हो पाया है और समझौते तक पहुंचने के बारे में अफवाहें और प्रचार ख़ास राजनीतिक उद्देश्यों के तहत किया जा रहा है। ईरान के उप विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि समझौता दो चरणों पर आधारित नहीं होगा और कोशिश यही है कि सभी विषयों और मुद्दों का समाधान ढ़ूंढ़ा जाये और बाद में उसे लिखित रूप दे दिया जाए।
अब्बास इराकची ने कहा वार्ता में ईरान के दो उद्देश्य हैं एक शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम और दूसरा प्रतिबंधों की समाप्ति। उन्होंने कहा कि ईरान संभावित समझौता करके परमाणु कार्यक्रम को पूरी दुनिया के सामने शांतिपूर्ण साबित करना चाहता है और उमीद है कि दुनिया भी उसके परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने का समर्थन करे। ईरान के उच्च परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों से सम्बंधित 6 प्रस्ताव हैं जिनको ख़त्म होना चाहिए और इसी तरह ईरान के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों को भी हर हाल में खत्म करना होगा। ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास इराकची आज सोमवार को हो रही बातचीत के बारे में कहा कि ईरान और गुट 5+1 के विदेश मंत्रियों की असली बैठक आज होने वाली है और यह बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण और निर्णायक होगी उन्होंने कहा कि इस बैठक की समाप्ति पर किसी नतीजे तक पहुंचा जा सकता है।